बिहार चुनाव को लेकर नीतीश कुमार तैयारियों में जुटे हैं। फाइल फोटो
विज्ञापन

Video: पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुके सीएम नीतीश कुमार, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने?

Bihar News : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली।

Bihar News : बिहार के दरभंगा में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने मंच साझा किया। इस दौरान पीएम मोदी के पैर छूने के लिए नीतीश कुमार झुके, लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें रोक दिया और अपने बगल बैठने के लिए आमंत्रित किया। वीडियो में देखें क्या हैं इसके सियासी मायने?

आपको बता दें कि पहले भी दो बार सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर को छूने की कोशिश की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार एक संदेश देना चाहते हैं कि वे एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव साथ लड़ने के मैसेज देने की कोशिश की।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ