राजस्थान के जयपुर में CJP के प्रदर्शन के दौरान CJP की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. वहीं, इस मामले को लेकर News24 के रिपोर्टर ने सीजेपी की महिला एक्टिविस्ट से चर्चा की. इस दौरान महिला ने बताया, 'आप देख ही सकते हैं सर. अभी आपने उनसे बात की. उनको भी चोट लगी है. हमारे कार्यकर्ता को बाहर धकेला गया है. हमको भी दो महिलाएं धकेलने और धक्का मारने आए थे. हम पर मिट्टी उछाली गई.'

महिला ने आगे बताया, 'हमें बोला है कि पाकिस्तान चले जाओ. आप आतंकवादी हो, आप नक्सल हो. ये सब हमें क्या सुनने को मिल रहा है. मैं यहीं पली बड़ी हूं. यहां से कुछ ही दूर मेरा घर है. हम इनके ही हित की बात करने आए हैं। हम कोई अलग लोग तो नहीं हैं. हम इनके खिलाफ नहीं हैं. हम इन्हीं के बच्चों की हित की बात करते हैं. कैसे हो गए? आप तो हिंदुस्तानी हैं. स्कूल के बारे में बात पूछिए सर आप उनको भी बुला कर उनसे बात कीजिए और पूछिए कि यह सोच उनको कौन सिखाता है.'

---विज्ञापन---