
Video: मालगाड़ी से टकराई ट्रेन, मरम्मत में क्यों आ रही दिक्कत? समझिए
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Video: मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हुई। ये हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान सभी यात्रियों के खाने पीने का इतजाम किया गया। सभी यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस हादसे पर रेल अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन की मरम्मत के लिए काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से खाली करने में अभी समय लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कम से कम 16 घंटे का समय लग सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि इस काम में आखिर इतना समय क्यों लग रहा है?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: