Chandrashekhar Azad Ravan: लोकसभा में धक्कामुक्की के मामले को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। जहां बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने उनके नेताओं से धक्कामुक्की की। जिसमें प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोटें आईं तो वहीं कांग्रेस का आरोप है कि ये सब असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। उन्हें सदन के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इस मामले पर अब सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है।
ये भी पढ़ें: BRS नेता केटीआर के खिलाफ मामला दर्ज, क्या है फॉर्मूला ई कार रेसिंग इवेंट से जुड़ा मामला?
चंद्रशेखर आजाद ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा- जब ये सब हुआ तब मैं सदन के अंदर बैठा हुआ था। बाहर दंगल चल रहा था। सत्ता और विपक्ष के लोग बाबा साहब का अनुयायी दिखाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मैंने कहा सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। बाद में पता चला कि किसी सांसद को चोट लगी है। मैं इसे अच्छा नहीं मानता। इसके लिए कौन दोषी है, मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि घटना की असलियत तो मौके पर मौजूद सांसद ही बता सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी बोले- मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश, गृह मंत्री दें इस्तीफा
अमित शाह के बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा- जिस तरह से शब्दावली में बाबा साहेब का नाम लिया गया, जिस लहजे के साथ लिया गया, ये सही नहीं है। अंबेडकर सिर्फ एक नेता नहीं थे, उनका कद काफी बड़ा है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
4 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
9 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
10 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
23 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines