BRS नेता केटीआर के खिलाफ मामला दर्ज, क्या है फॉर्मूला ई कार रेसिंग इवेंट से जुड़ा मामला?

BRS Leader KTR Case: बीआरएस नेता केटीआर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। ये मामला फॉर्मूला ई-कार रेसिंग इवेंट से जुड़ा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

KTR Case

केटीआर

विज्ञापन

BRS Leader KTR Case: तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता केटीआर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला पिछले साल फरवरी में हैदराबाद में फॉर्मूला ई-कार रेसिंग इवेंट में कथित अनियमितताओं के आरोप से जुड़ा है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के टी रामा राव (KTR) पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे हैं। गुरुवार को एसीबी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में केटीआर को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

ये हैं अन्य आरोपी 

केटीआर के अलावा पूर्व नगर प्रशासन और शहरी विकास (MAUD) के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार को दूसरा आरोपी बनाया गया है। जबकि हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (HMDA) के पूर्व मुख्य अभियंता बीएलएन रेड्डी तीसरे आरोपी हैं। जब केटीआर राज्य के एमएयूडी मंत्री थे, तब फार्मूला ई रेस इवेंट को राजधानी में आयोजित किया गया।

विज्ञापन

RBI के दिशा-निर्देशों का किया उल्लंघन

एसीबी की FIR के अनुसार, केटीआर ने अरविंद कुमार को भुगतान करने के लिए अधिकृत करने से पहले कैबिनेट की मंजूरी नहीं ली। एसीबी ने आरोप लगाया कि HMDA ने RBI के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। इसके अलावा विदेशी कंपनी फॉर्मूला ई ऑर्गनाइजर्स (FOE) को दो किस्तों में 45 करोड़ रुपये दिए। एफआईआर में ये भी कहा गया है कि RBI ने अनाधिकृत लेनदेन के लिए तत्कालीन तेलंगाना सरकार पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। जिसे बाद में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने चुकाया था।

विज्ञापन

वित्तीय अनियमितताओं का चला पता 

एफआईआर में आगे बताया गया है कि आरोपों की नई सरकार ने जांच की। जब इस बात की जांच की गई कि आरबीआई ने जुर्माना क्यों लगाया, तो फॉर्मूला ई-रेस इवेंट के संचालन में नियमों का उल्लंघन और वित्तीय अनियमितताओं का पता चला, जिसके बाद ACB की ओर से अपनी जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ