IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराती है टीम इंडिया, आंकड़े देख रिकी पोंटिंग को आ जाएगा तरस

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 3-1 से जीतेगी। हालांकि पोंटिंग ये बयान देते समय शायद ‘इतिहास’ भूल गए।

India vs Australia Ricky Ponting

India vs Australia

India vs Australia: टीम इंडिया को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। फिर बांग्लादेश के खिलाफ ही टी-20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। इससे पहले रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीतेगी।

पोंटिंग ने दिया ये बयान

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ खुद को साबित करना होगा। हम अब चार के बजाय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। मैं इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत मान रहा हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी भी जीत का दावा नहीं कर सकता। मेरा मानना है कि कहीं मैच ड्रॉ होगा, तो कहीं मौसम भी खराब होगा। इसलिए मैं कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर सीरीज को 3-1 से जीतेगा।

क्या हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले नतीजे 

रिकी पोंटिंग का ये बयान सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, भारतीय टीम ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए पिछली चार ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2016 से अब तक भारतीय टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतती आ रही है। 2022-23 में जब ऑस्ट्रेलिया भारत आई थी तो भारत ने उसे करारी शिकस्त दी थी। जबकि भारत ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। जिसमें 2-1 से जीत दर्ज की थी। इसी तरह 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर भी टीम इंडिया ने उसे 2-1 से हराया था। यानी भारतीय टीम पिछले 8 साल से अजेय है। भारतीय टीम हर बार उसे घर में घुसकर शिकस्त देती नजर आती है। 15 जनवरी 2021 को खेले गए गाबा टेस्ट को तो कोई नहीं भूल सकता। जिसमें भारतीय टीम ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

क्या है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हेड टू हेड रिकॉर्ड 

दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। 1996 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने ये ट्रॉफी 10 बार अपने नाम की है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार ही जीत दर्ज की है। एक बार ये सीरीज ड्रॉ हुई है।

क्या है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के नाम पर रखा गया है। इस द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत सबसे पहले 1996-97 में हुई थी। इसे आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत खेला जाता है। पहले ये सीरीज 4 मैचों की होती थी। जबकि इसे अब 5 मैचों का बनाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ