हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: मकर राशि के लिए काल बनेगा राहु, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ सकती है सेहत

Horoscope 2026: मकर राशि के लोगों को 5 दिसंबर के बाद परेशान होना पड़ सकता है. राहु ग्रह के गोचर करने से इन लोगों के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
मकर राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है. (Photo Credit - AI)

Horoscope 2026: मकर राशि के लोगों के लिए साल के अंतिम दिनों में समय कैसा रहेगा. इसके बारे में आप राशिफल के जरिए जान सकते हैं. मकर राशि के लोगों की सेहत कैसी रहने वाली है. इसको लेकर आप यहां जान सकते हैं. ग्रहों की स्थिति और प्रभाव से मकर राशि वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दिसंबर महीने में राहु के गोचर के बाद अचानक से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

राहु गोचर 2026

राहु ग्रह इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. राहु ग्रह 5 दिसंबर 2026 शनिवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे. राहु ग्रह का मकर राशि में आना जीवन में परेशानियों ला सकता है. मकर राशि वालों को सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. सेहत में खराबी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें – 24 नवंबर से पहले कर लें गंगाजल वाला ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

विज्ञापन

मकर राशि का बढ़ेगा तनाव

राहु ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. राहु के मकर राशि में आने से मानसिक भ्रम, सिर दर्द, त्वचा रोग और हार्मोंस के असंतुलन की समस्या हो सकती है. इस प्रकार की समस्याओं के कारण जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. आप लोगों को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा उपासना करनी चाहिए. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola