Cancer Zodiac Sign: राशिचक्र की चौथी राशि कर्क है. कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. यह लोग भावुक और दयालु स्वभाव के होते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को किस फील्ड में करियर चुनना अच्छा होता है. इन लोगों कि किस क्षेत्र में अपना बनाना चाहिए. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आप कर्क राशि के करियर और भविष्य के बारे में यहां जानिए.

कर्क राशि के लिए करियर

कर्क राशि की कुंडली के प्रधान चंद्रमा हैं, तो इन लोगों के लिए लोगों को पढ़ाना, इतिहास की जानकारी देना, ज्योतिष, साइकोलॉजी पढ़ाने का काम अच्छा होता है. कर्क राशि के जातक अच्छे मार्गदर्शक, समाज को ठीक करने वाले, समाज सुधारक, पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं. कर्क राशि के लोग फाइनेंस, ट्रेवल, फूड या डिजाइनिंग से जुड़े काम भी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – कर्ज मुक्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

कर्क राशि के लिए उपाय

जीवन में तरक्की करने और मानसिक शांति के लिए कर्क राशि वालों को नियमित तौर पर शिव जी की पूजा करनी चाहिए. इन लोगों के लिए शिव जी की अराधना करना और चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय करना अच्छा होता है. इन्हें चांदी में मोती रत्न धारण करना चाहिए और शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---