बुध, शनि और बृहस्पति ग्रह का शास्त्रों में खास महत्व है। ये तीनों ग्रह एक तय समय के बाद राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। हालांकि इनके गोचर का समय अलग-अलग होता है, लेकिन प्रत्येक गोचर का राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, वृषभ राशि और वृषभ लग्न वाले जातकों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुध के कारण भाई-बहनों के साथ मतभेद होंगे। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें।
शनि और बृहस्पति के कारण पिता के साथ टकराव हो सकता है। इसलिए उनसे बात करते समय बेहद सतर्क रहें। इसके अलावा मंगल के कारण जीवनसाथी की सेहत प्रभावित हो सकती है। इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने अहंकार को अपने रिश्ते के बीच न आने दें। नहीं तो पारिवारिक जीवन में टकराव होंगे। केतु और शनि के कारण आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके अलावा अप्रैल माह की शुरुआत में मां की सेहत भी कमजोर हो सकती है। हालांकि 14 अप्रैल 2025 के बाद उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि विद्यार्थियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
7 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
21 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
22 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines