---विज्ञापन---

Video: बुध गोचर से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी कामयाबी!

Budh Gochar: साल 2024 में 23 सितंबर को बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह बुध ने राशि परिवर्तन किया था, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ रहा है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस एक राशि के राशिफल के बारे में, जिसके जातकों के ऊपर इस समय बुध की विशेष कृपा बनी हुई है।

Budh Gochar 2024: सितंबर माह खत्म होने में मात्र दो से तीन बचे हैं। हालांकि इस बीच कई राशियों के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। जहां कुछ लोगों की अधूरी ख्वाहिश पूरी होगी, तो कुछ लोग परेशान होंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर 2024 को बुध देव ने कन्या राशि में गोचर किया था, जिसका सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव 12 में से मात्र एक राशि के ऊपर देखने को मिल रहा है। बुध देव की विशेष कृपा से उनकी नौकरी में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। इसके अलावा बॉस संग भी संबंध मजबूत रहेंगे। आर्थिक स्थिति के अलावा स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये समय शुभ रहेगा।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उसी राशि के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जातकों के ऊपर इस समय बुध की विशेष कृपा बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें करियर में सफलता मिल सकती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं वो कौन-सी राशि है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2024 03:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola