
अयोध्या में भाजपा की हार के बाद फूटा संतों का गुस्सा; PM Modi और CM Yogi से की ये मांग
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की किसी सीट पर अगर सबको भाजपा के जीतने का भरोसा था तो वह सीट थी फैजाबाद। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी संसदीय क्षेत्र में आती है अयोध्या जहां लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने भव्य राम मंदिर बनाया था। लेकिन जब चुनाव के परिणाम सामने आए तो तस्वीर कुछ और ही थी। यहां से सपा के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जीत मिली। अब यहां से भाजपा की हार के बाद संतों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
बता दें कि फैजाबाद सीट से भाजपा ने लल्लू सिंह को टिकट दिया था। लेकिन, अवधेश प्रसाद ने उन्हें 50,000 मतों से ज्यादा के अंतर से हरा दिया। जीत के बाद अवधेश सिंह ने कहा था कि अयोध्या की जनता ने दिखा दिया कि धर्म और मंदिर की राजनीति अब नहीं चलने वाली। इस हार के बाद संत समाज भी आक्रोशित दिख रहा है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग भी की है। देखिए वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.