Anant Singh
विज्ञापन

1000 गाड़ियों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे अनंत सिंह! 25000 लोगों के लिए बने सवा लाख गुलाब जामुन

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दिन उन्होंने 25,000 समर्थकों के लिए भोजन और 1,25,000 गुलाब जामुन की व्यवस्था की. रोड शो के दौरान उनकी सफेद थार गाड़ी अचानक बंद हो गई, जिसे धक्का देकर चालू करना पड़ा. करीब 1,000 वाहनों का काफिला 35 किमी तक फैला था.

बाहुबली नेता अनंत सिंह मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं. 14 अक्टूबर को अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के लिए अनंत सिंह सफेद रंग की थार से निकले. नामांकन दाखिल के दिन यानी 14 अक्टूबर को उन्होंने करीब 25,000 समर्थकों के लिए खाना बनवाया और विशेष रूप से 1,25,000 गुलाब जामुन तैयार करवाए. इसके बाद वह समर्थकों के हुजूम के साथ पर्चा दाखिल करने निकल गए.

हालांकि अनंत सिंह के लिए उस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब उनकी कार को धक्का देना पड़ गया. बताया जा रहा है कि जिस कार पर सवार होकर अनंत सिंह रोड शो करने रहे थे, वह अचानक बंद हो गई और उसे धक्का देना पड़ा. दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह के काफिले में 1000 हजार गाड़ियां थीं, जो 35 किमी दूर तक रोड शो में शामिल थीं.

Advertisment

पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर अनंत सिंह विधायक बने थे लेकिन इस बार अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर मोकामा (संभावित सीट संख्या 178) से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्हें सिंबल भी मिल चुका है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ