पत्नी से मिलने क्यों रात में दौड़ पड़े थे? जानिए बिहार के सीएम Nitish Kumar की The Real Story
Author: News24 हिंदी
Oct 10, 2025 03:41 PM IST
This browser does not support iframes.
Bihar Elections 2025: पत्नी से मिलने के लिए एक आधी रात को बाइक दौड़ाने वाले एक शख्स कैसे बिहार का सीएम बना? जिसे CM बनाने के लिए ना केवाल बिहार में, बल्कि पाकिस्तान में भी नारे लगाए जाते थे. एक ऐसा लड़का, जो नैवी में जाना चाहता था, मगर बाद में एक राज्य का सीएम बन गया. आज हम आपको बताते है बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कहानी. साल 1985 की बात है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तब पहली बार विधायक बने थे. जीत के बाद वह अपने गांव बख्तियारपुर लौटे, तो पूरे इलाकें में जश्न का माहौल था, लेकिन इस खुशी के बीच नीतीश कुमार की निगाहे किसी की तलाश कर रही थी. ये तलाश थी उनकी पत्नी मंजू देवी की. मंजू देवी उस समय अपने मायके में लगभग 40 किलोमीटर दूर थी, लेकिन नीतीश कुमार रात भर बैचेन रहे.
नीतीश कुमार की पत्नी मंजू देवी का 2007 में हुआ निधन
नीतीश कुमार अपनी पत्नी से मिलने के लिए रात में ही बाइक लेकर 40 किलोमीटर दूर अपनी ससुराल पहुंच गए. दरवाजा खुला तो सामने उनकी पत्नी मंजू देवी थी. अपने पति को अचानक सामने देखकर मंजू देवी की आंखो में खुशी झलक पड़ी. नीतीश कुमार का यह वही प्यार था. जब 14 मई 2007 को मंजू देवी इस दुनिया को अलविदा कह गई, तो अपनी पत्नी की मौत पर नीतीश कुमार फूट-फूटकर रोए थे. नीतीश कुमार की कहानी ऐसी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही हुई है. साल 1012 में पाकिस्तान का एक ऑल पार्टी डेलिगेशन बिहार आया था. इस दौरान नीतीश कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया था. जिसके बाद उन्हे पाकिस्तान आने का न्यौता मिला. नवंबर 2021 में नीतीश कुमार अपने डेलिगेशन के साथ 8 दिनों के दौरे पर पाकिस्तान गए. आगे की पूरी खबर जानने के लिए वीडियों देखें.
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: CM नीतीश के आवास पर कल JDU नेताओं की मीटिंग, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा