MLA Rabri Devi in Bihar Budget Session
विज्ञापन

बिहार विधानसभा में राबड़ी देवी की किस बात पर हंसे BJP अध्यक्ष, सदन में ठहाके

MLA Rabri Devi in Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में RJD की विधायक राबड़ी देवी की बात को सुनकर पूरा सदन हंसने लगा। वीडियो में देखें क्या बोली राबड़ी देवी….

MLA Rabri Devi in Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज का दिन भी पक्ष और विपक्ष के बीच पूरे दिन तीखी नोकझोंक देखने को मिलती रही है। विधायकों के बीच तीखी बहसबाजी और जुबानी जंग देखने को मिलती रही। इस पूरे हंगामे के बीच RJD की विधायक राबड़ी देवी का संबोधन शुरू हुआ, जिसने सदन के गर्म माहौल को हंसी के ठहाकों के साथ ठंडा कर दिया। विधायक राबड़ी देवी ने सदन में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना भाई बताया और खुद को उनकी दीदी।

यह भी पढ़ें: क्या बिहार की गंगा का पानी नहाने लायक नहीं? क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट?

Advertisment

इस बीच सदन के स्पीकर ने राबड़ी देवी से पूछा कि क्या आप भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भाई मानती हैं। इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि हां… वो हमें दीदी कहते हैं और हम उन्हें अपना भाई मानते हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि फिर वह रिश्ते में लालू यादव के क्या लगते हैं? बस फिर क्या था, पूरा सदन ठहाके मारकर हंसने लगा। देखें पूरा वीडियो…

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ