---विज्ञापन---

Video: MRI सेंटर के अंदर स्पाई कैमरे की इनसाइड स्टोरी, फोन बनाता था कपड़े बदलती लड़कियों की वीडियो?

Video: मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भोपाल के चेंजिंग रूम में छिपा हुआ एक कैमरा मिला, जिससे महिलाओं के अश्लील वीडियो बन रहे थे। जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है?

---विज्ञापन---

Video: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पैथोलॉली सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा मिला है। इसका खुलासा एक महिला ने किया। दरअसल, उस महिला ने चेंजिंग रूम में एक फोन देखा, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए लगाया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सेंटर को सील कर दिया। इस मामले के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि मेडिकल सेंटर में इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही हैं। जानिए इसके पीछे पूरी कहानी क्या है?

पुलिस ने मीडिया को बताया कि एक लड़की जो यहां पर MRI कराने आई थी उसकी शिकायत मिली। उन्होंने ही चेंजिंग रूम में कैमरा देखा था। सुनिए पुलिस ने मुख्य आरोपी के बारे में खुलासा करते हुए क्या कहा?

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Video: संभल में वकील की गोली मारकर हत्या, मरने से पहले का Video आया सामने

First published on: Dec 20, 2024 02:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola