
Bharti Singh का रिटायरमेंट प्लान रिवील, कुछ ही सालों में कॉमेडी क्वीन इंडस्ट्री को कह देंगी अलविदा?
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
भारती सिंह ने हाल ही में एक चौंकाने वाली बात कह दी है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भारती सिंह ने अब दुनिया के सामने रिवील कर दिया है कि कुछ ही सालों में इंडस्ट्री छोड़ देंगी। दरअसल, भारती ने शुरू से ही काम किया है, तो उन्हें ऐसा लगता है जैसे वो ये महसूस ही नहीं कर पाईं कि वो लड़की हैं। वो खुद को हमेशा एक महिला ही समझती हैं। भारती ने ख्वाहिश जताई है कि जब उनका बेटा बड़ा हो जाएगा तो वो उन्हें महसूस करवाएगा कि वो लड़की हैं।
भारती ने रिवील किया वो हर्ष को कह चुकी हैं कि वो आगे काम नहीं करना चाहतीं। वो 8-10 साल बाद बेटे के साथ विदेश घूमना चाहती हैं। भारती अपने बेटे गोले के साथ अलग-अलग देशों में घूमेंगी। अभी गोला 3 साल का है, तब तक वो 13 साल का हो जाएगा। ऐसे में भारती के पति हर्ष यहां पॉडकास्ट करेंगे और वो वहां बेटे के साथ स्विट्जरलैंड घूमेंगी। अब फैंस भारती के इस बयान के बाद टेंशन में आ गए हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.