---विज्ञापन---

‘सेल्फी हो जाती खराब’, मशहूर इंफ्लुएंसर्स ने नहीं पहनी लाइफ जैकेट, डूबने से हो गई मौत

Brazil Influencer Drowned During Yacht Party: ब्राजील की जानी मानी मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स की समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने सेल्फी के चक्कर में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

---विज्ञापन---

Brazil Influencer Drowned During Yacht Party: ब्राजील की दो मशहूर मॉडल और इंफ्लुएंसर एलाइन तमारा मोरेरा डी अमोरिम और बीट्रीज तवारेस दा सिल्वा फारिया की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह याच पार्टी के बाद स्पीडबोट से गिरकर डूब गईं। इस बोट का एक लहर की वजह संतुलन बिगड़ गया था। बताया जा रहा है कि दोनों मॉडल्स ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, एलाइन तमारा मोरेरा डी अमोरिम की उम्र 37 साल और बीट्रीज तवारेस दा सिल्वा फारिया की उम्र 27 साल थी। वह अपने हॉट लुक के लिए जानी जाती थीं। उन्हें ब्राजील के डेविल्स थ्रोट तट पर बोट डूबने के बाद मृत पाया गया।

---विज्ञापन---

लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था इनकार 

ये घटना लगभग एक महीने पहले हुई। अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उनकी नाव ओवरलोड हो गई थी। जब वे ब्राजील के तट पर लौट रही थीं। साओ विंसेंट के पुलिस कमिश्नर मार्कोस एलेक्जेंडर अल्फिनो का कहना है कि इंफ्लुएंसर ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था क्योंकि वे सेल्फी ले रही थीं। मॉडल्स का कहना था कि इससे उनकी टैनिंग में परेशानी आती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: जया क‍िशोरी शादी करेंगी या नहीं? बैग व‍िवाद के बीच खुद बताई सच्‍चाई

बचाने की खूब कोशिश की 

जिंदा बचे पांच लोगों में से एक कैप्टन ने कहा कि उनकी नाव की क्षमता पांच यात्रियों की थी। जबकि इसमें छह लोग सवार हो गए थे। 29 सितम्बर को नाव एक विशाल लहर से टकराई और इतनी भारी हो गई कि उसे पार नहीं किया जा सका। धीरे-धीरे वह डूबने लगी। कैप्टन ने पुलिस को बताया कि उसने सभी को बचाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन उन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

---विज्ञापन---

एक बच्चे की मां थी एलाइन 

जानकारी के अनुसार, एलाइन एक बच्चे की मां थी। उसे तैरना ​​नहीं आता था। उसने अपनी अंतिम तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जब वह बिकिनी पहने नाव पर बैठी थीं। इस घटना के बारे में पता चला है कि इंफ्लुएंसर्स का एक ग्रुप लक्जरी याच पार्टी करने के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने पूरा दिन घूमने और शराब पीने में बिताया। बाद में वे तट पर वापस आने के लिए दो ग्रुपों में हो गए। वापसी की यात्रा में उनमें से एक ग्रुप लहरों में फंस गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video : 40 लाख की ‘बैलगाड़ी’ का वायरल वीडियो, Tesla कार में आई खराबी पर भड़का मालिक

इस तरह बची एक महिला की जान 

एक यात्री वैनेसा ने बताया कि वह किसी तरह लाइफ जैकेट पहनकर चट्टानों से चिपककर बच गई। दूसरी यात्री कैमिला ने बताया कि उसने अपने हाथों में लाइफ जैकेट पकड़ी हुई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: 6 बच्चों की मां 7वीं बार प्रेग्नेंट, एक कमरे में कैसे गुजार रही जिंदगी! देखें वायरल वीडियो

First published on: Oct 29, 2024 07:38 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola