Become an IPS by paying 2 lakh
विज्ञापन

Video: बिहार में 2 लाख रुपये खर्च कर 'IPS' बना शख्स, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश

Video: IPS बनने के लिए नौजवान पढ़ाई के सिवाए कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसा ही चौंका देने वाला एक मामला बिहार से सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति आईपीएस की वर्दी पहनकर गांव पहुंचा। इस वीडियो में जानिए पूरी कहानी।

Video: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जमुई की सिकंदरा पुलिस ने एक आईपीएस को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये व्यक्ति जो खुद को IPS बता रहा था वो 2 लाख देकर आईपीएस बना था। इस फर्जी आईपीएस का नाम मिथिलेश कुमार बताया जा रहा है। उसका कहना है कि एक व्यक्ति ने उसे पुलिस में नौकरी देने का वादा किया था। जिसके लिए उसने 2 लाख रुपये मांगे थे।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मिथलेश कुमार नामक शख्स का है। जानकारी के मुताबिक, ये लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव का रहना वाला है। मिथलेश आईपीएस की वर्दी पहनकर घर से निकला था, इस दौरान वो सिकंदरा चौक पर कुछ सामान लेने के लिए रुका। वहां पर उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शक होने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया। मिथलेश से जब पुलिस ने पूछताछ की तो सबसे होश उड़ गए।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ