हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI की मीटिंग में टीम इंडिया को लेकर हुए 5 बड़े फैसले, रोहित को लेकर आई बड़ी खबर

BCCI: टीम इंडिया के भविष्य को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग की. जहां पर टीम से जुड़े सभी अहम सदस्य नजर आए. इस दौरान पिछली सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर चर्चा भी हुई. इसके साथ ही बोर्ड ने कप्तान और कोच के साथ मिलकर 5 बड़े फैसले लिए हैं.

विज्ञापन
बीसीसीआई ने मुंबई मीटिंग में लिए 5 बड़े फैसले (Pic Credit- X)

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर हाल के समय में बड़ी चर्चा हुई है. टीम इंडिया हाल के समय में 3 बड़ी सीरीज भी हारी है. जिसके कारण ही बोर्ड के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था. अब बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर को मुंबई में मीटिंग के बुलाया. जहां पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नहीं पहुंच सके. इस मीटिंग में टीम इंडिया से जुड़े 5 बड़े फैसले बोर्ड ने लिए हैं. 

बीसीसीआई ने लिए टीम इंडिया से जुड़े 5 बड़े फैसले 

मुंबई में हुई इस मीटिंग में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा फैसला किया है. रोहित के ऊपर फिलहाल संन्यास का दबाव नहीं बनाया जाएगा. खराब प्रदर्शन करने पर ही उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा. इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खराब फिटनेस को लेकर बोर्ड परेशान था. जिसकी वजह से अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में डॉक्टरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. इतना ही नहीं बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वीवीएस लक्ष्मण आगे भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ही संभालने वाले हैं. उन्हें फिलहाल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नहीं बनाया जा रहा है. गौतम गंभीर के ऊपर भी कोई खतरा नहीं है. वो अगले वनडे वर्ल्ड कप तक इस रोल में ही नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अजीत अगरकर को लेकर अब चर्चा और भी तेज हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने दलीप ट्रॉफी 2026 के ‘किंग’! जानिए सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola