Reactions on Rohit Sharma Removed Captaincy
विज्ञापन

रोहित शर्मा पर कप्तानी जाने के बाद लगे बड़े आरोप! वर्क कल्चर का भी जिक्र, दिग्गजों में 'मतभेद'

Reactions on Rohit Sharma Removed Captaincy: रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया है. शुभमन गिल को अब ये बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है. रोहित को हटाने के पीछे का बड़ा कारण है और रिपोर्ट में उनपर वर्क कल्चर खराब करने के आरोप भी हैं। दिग्गजों के भी हिटमैन को कप्तानी से हटाए जाने के बाद रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ गिल को कप्तानी मिलने से खुश हैं, कुछ नहीं।

Legends Reaction Rohit Sharma Removed Captaincy: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा के हाथ से वनडे कप्तानी जा चुकी है और अब शुभमन गिल के पास टीम की कमान होगी. हिटमैन को अचानक से एकदिवसीय क्रिकेट में लीडरशिप रोल से हटाना सभी को हैरान कर गया है. रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने का कारण भी सामने आया है. इसी बीच गिल को कप्तान बनाए जाने और रोहित से बड़ी जिम्मेदारी छिनने पर दिग्गजों की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं. सभी की राय एकदम अलग है और उनके बीच मतभेद सा नजर आ रहा है.

रोहित शर्मा को क्यों कप्तानी से हटाया गया?

कुछ दिनों पहले टीओआई को बीसीसीआई के सोर्स ने रोहित शर्मा को हटाए जाने का कारण बताया था. उन्होंने कहा कि शर्मा सिर्फ वनडे खेलते हैं. टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से वो रिटायर हो चुके हैं. ऐसे में रोहित के सिर्फ वनडे खेलने के लिए आने से वर्क कल्चर पर फर्क पड़ सकता था, क्योंकि कोच के बजाय उनकी बात सुनी जाती. वो ज्यादा सफल क्रिकेटर हैं। ये रोहित पर काफी बड़ा आरोप है. बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रोहित टीम का माहौल खराब कर सकते थे. गिल, गंभीर के हिसाब से चलेंगे. सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स की रोहित को हटाए जाने पर राय सामने आई है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ