हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर 5 चौंकाने वाली खबर आई सामने, जानिए क्या है प्लान?

This browser does not support iframes.

Team India
विज्ञापन

ODI World Cup 2027: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले भारतीय वनडे टीम सिलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल से पहले टीम इंडिया की मैनेजमेंट, चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर, कोच गौतम गंभीर और BCCI अधिकारियों की कप्तान के साथ एक बड़ी मीटिंग हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम सिलेक्टर्स ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए करीब 20 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और आईपीएल 2026 के दौरान इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रोग्रेस पर पैनी नजर रखी जाएगी.

भले ही वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सिलेक्टर्स के पास एक शुरुआती लिस्ट तैयार है. रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 के दौरान सेलेक्शन कमेटी के मेंबर्स एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों को परखेंगे. BCCI चाहता है कि हर सेलेक्टर हफ्ते में कम से कम एक मैच मैदान पर जाकर देखे. इस तरह पांच सेलेक्टर्स मिलकर हफ्ते के 5 मैचों को वेन्यू से कवर करेंगे. बाकी मैचों पर वे टीवी के जरिए नजर रखेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिलहाल सेलेक्टर्स का पूरा फोकस सिर्फ 2027 वर्ल्ड कप पर है, वे अभी लॉस एंजिल्स ओलंपिक या 2028 के टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बनाना चाहते हैं 2000-3000 रन! सीजन 19 से पहले दिया बड़ा बयान 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola