हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम किया बड़ा बदलाव, 4 युवा खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

India A: बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम को तैयार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है. जिसके लिए अब बोर्ड ज्यादा से ज्यादा इंडिया ए की सीरीज रख रही है. जिससे युवा खिलाड़ी मुख्य टीम में खेलने से पहले ही तैयार हो जाए. इसके अलावा बोर्ड ने इंडिया ए में सीनियर टीम के खिलाड़ी भी रखे हुए हैं.

विज्ञापन
India Test Team (PIC Credit -AI)

India A: आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया. इसके साथ ही बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रीलंका ए के खिलाफ होने वाले 2 मल्टी डे गेम के लिए इंडिया ए का ऐलान कर दिया है. जहां पर ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई है. इस टीम में  ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस टीम में 4 युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.  

बीसीसीआई ने 4 युवा खिलाड़ियों को दिया मौका 

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे शेख रशीद को इंडिया ए में मौका दिया गया है. इसके अलावा भारतीय चयनकर्ताओं ने अमन मोखाडे को भी मौका दिया है. इस टीम में आयुष पांडे और जीशान अंसारी को भी मौका दिया गया है. बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के कुछ खिलाड़ियों को ऐसे दौरे पर भेजना चाहती है. मौजूदा समय में टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ फंस रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों को अब आजमाना चाहती है. टीम इंडिया इस साल श्रीलंका के खिलाफ भी खेलने वाली है. ऐसे में इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य टीम में भी जगह दी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: BCCI ने की इन 5 स्टार खिलाड़ियों के साथ ‘नाइंसाफी’, IPL 2026 में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी हुए इंग्रोर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola