BCCI ने की इन 5 स्टार खिलाड़ियों के साथ ‘नाइंसाफी’, IPL 2026 में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी हुए इंग्रोर

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान हुआ है. जहां पर बीसीसीआई ने लगभग एक जैसी टीम रखी है. जहां पर कुछ खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने एक बार फिर इंग्रोर कर दिया है.

Rajat Patidar and Bhuvneshwar Kumar
1 / 6
Rajat Patidar and Bhuvneshwar Kumar

Team India: आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए 6 जून को इंडिया के टी-20 टीम का ऐलान हुआ. जहां पर बीसीसीआई ने कुछ बड़े फैसले किए हैं. इस दौरान अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा स्टार को मौका दिया है. हालांकि इसी के साथ चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों को इंग्रोर कर दिया है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 2 / 6

सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने सीजन 19 में 16 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 17.89 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किया. जिसके बाद भी भुवी को टीम में मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भी आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. क्रुणाल ने 16 मैचों में 37.67 की शानदार औसत से 226 रन बनाए. जिसके बाद उन्होंने 30.36 की औसत से 14 विकेट भी झटके. क्रुणाल को भी मौका नहीं मिला.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 4 / 6

आरसीबी को बैक टू बैक चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को भी मौका नहीं मिला है. पाटीदार ने आईपीएल 2026 के 15 मुकाबलों में 41.75 की औसत से 501 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा है.

विज्ञापन

रसिख सलाम डार

रसिख सलाम डार 5 / 6

युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने प्रिंस यादव से भी बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि उसके बाद भी उनको टीम में मौका नहीं मिला. रसिख सलाम डार ने 12 मैचों में 21.32 की औसत से 19 विकेट अपने नाम किया.

शुभमन गिल

शुभमन गिल 6 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 16 मैचों में 45.75 की शानदार औसत से 732 रन बनाए. गिल ने बतौर कप्तान भी बहुत अच्छा किया. हालांकि टीम मैनेजमेंट अब उन्हें टेस्ट और वनडे कप्तानी में फोकस करना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन