हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एशियन गेम्स में नहीं खेलेगी भारत की मुख्य टीम? 'B टीम' भेजने की तैयारी में BCCI, जानिए पूरा मामला

Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. लेकिन अब इस टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बीसीसीआई वहां की सुविधाओं से खुश नहीं है और ऐसे में बोर्ड इस टूर्नामेंट के लिए भारत की मुख्य टीम के बजाय B टीम भेज सकता है.

विज्ञापन
Team India (Image generated by AI)

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 का आगाज होने वाला है. एशियन गेम्स में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मेंस क्रिकेट इवेंट होंगे, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए BCCI ने पहली ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे कई स्टार खिलाड़ी शामिल है. हालांकि, अब खबर है कि वैभव, श्रेयस, ईशान, संजू और बुमराह जैसे कई स्टार खिलाड़ी एशियन गेम्स में खेलते नजर नहीं आ सकते हैं. इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई किसी ‘B टीम’ को जापान भेज सकती है.

दरअसल, बीसीसीआई एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के रुकने और दूसरी सुविधाओं को लेकर बिल्कुल खुश नहीं है. बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वहां के इंतजामों से बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) दोनों ही नाराज हैं. यही वजह कि अब विचार किया जा रहा है कि इस बार टूर्नामेंट में भारत की मुख्य टीम भेजने के बजाय B टीम को इस टूर्नामेंट के लिए जापान भेजा जाए. सूत्र का कहना है कि तैयारियों को जायजा लेने के लिए बोर्ड वहां एक ऑब्जर्वर भेज सकता है. अगर वहां सुविधाएं सही नहीं पाई गईं तो इस टूर्नामेंट के लिए भारत क्रिकेट में अपनी मुख्य टीम की जगह B टीम को भेजने का फैसला कर सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘मैच की स्थिति समझो’, अश्विन ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, लगाई कड़ी फटकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola