हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup विवाद पर खुलकर बोला बांग्लादेश, BCCI नहीं, सीधा ICC से होगी मीटिंग!

T20 World Cup Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से एक महीने पहले नया विवाद शुरू हो गया है. बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल शुरू हुआ. वो अब टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने भारत नहीं आना चाहते हैं. अब इसी को लेकर BCB के अध्यक्ष ने खुलकर बात की.

विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCB का बयान

T20 World Cup Controversy: BCCI ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को KKR से हटाए जाने के निर्देश दिए थे. KKR ने रहमान को टीम से बाहर कर दिया और इसके बाद से विवाद शुरू हो गया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत नहीं आएंगे. उन्होंने श्रीलंका में मैच कराने की मांग कर दी है. इसी के चलते टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद शुरू हो गया और अब चीजों को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट ने खुलकर बात की है.

टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर क्या बोला BCB?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम ने टी20 वर्ल्ड कप शिफ्ट करने की मांग पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर सवाल है और इसी कारण उन्होंने ICC से मीटिंग की मांग की है. BCB अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि वो BCCI से कोई बात नहीं करेंगे और सीधा ICC से मीटिंग करना चाहेंगे, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वो करते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले 21 साल के खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान रॉयल्स की चमकी किस्मत!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola