वैभव सूर्यवंशी के नए सेलिब्रेशन के पीछे का खुल गया राज, ड्रेसिंग रूम में बताई इसके पीछे की कहानी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बहुत बड़ी परीक्षा होनी थी. जिसको इस 15 वर्षीय सुपरस्टार ने बहुत ही आसानी के साथ पास कर लिया है. सूर्यवंशी फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में बहुत आगे नजर आ रहे हैं. इस बीच उनका नया सेलिब्रेशन बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi Celebration

Vaibhav Sooryavanshi Celebration

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम करो या मरो वाला मुकाबला खेल रही थी. जहां पर मुकाबले में एक समय राजस्थान की टीम भी बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुकाबला 7 विकेट से जीता दिया. इस मुकाबले में उन्होंने एक अलग सेलिब्रेशन किया. जिसके बारे में अब बहुत ज्यादा बात हो रही है. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

जानिए वैभव सूर्यवंशी के नए सेलिब्रेशन के पीछे का राज 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वैभव सूर्यवंशी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी. जिसको निभाते हुए उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की आक्रामक पारी खेली. 244.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

 अर्धशतक पूरा करने के बाद सूर्यवंशी ने अपने हाथों से इंग्लिश का A बनाया. फैंस इस सेलिब्रेशन के पीछे का राज जानना चाहते थे. मुकाबला खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में जब राजस्थान टीम के मैनेजर रोमी भिंडर ने उनसे पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा. ‘मैं नहीं चाहता था कि यह बात सबको पता चले क्योंकि मैं आगे भी यह सेलिब्रेशन जारी रखना चाहता हूं. लेकिन सच यही है कि यह खास तौर पर मेरी मम्मी के लिए था.’ वैभव की मां का नाम भी A से शुरू होता है.  

विज्ञापन

प्लेऑफ के बहुत करीब पहुंच गई है राजस्थान की टीम 

ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 मैचों के बाद 14 अंकों पर पहुंच गई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी और के भरोसे नहीं रहना है. प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब राजस्थान रॉयल्स की टीम अब अपने अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को हराना है. अगर मुंबई की टीम को वो हराने में कामयाब हो जाते हैं, तो टॉप 4 में उनकी जगह एकदम पक्की हो जाएगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ