UP Bahraich Encounter: बहराइच हिंसा के आरोपियों का गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इसमें एक आरोपी सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है तो वहीं दूसरे आरोपी तालीम के पैर में गोली लगी है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। इस एनकाउंटर को फर्जी और सुनियोजित भी करार दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह जब रामगोपाल मिश्रा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए आरोपियों के साथ गई, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें: Video: कैसे हुआ बहराइच एनकाउंटर? UP DGP प्रशांत कुमार ने सुनाई पूरी कहानी
जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस मामले पर चल रही बहस के बीच पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने अपनी राय रखी। न्यूज 24 के खास कार्यक्रम राष्ट्र की बात में बोलते हुए ओपी सिंह ने कहा कि अगर एनकाउंटर फर्जी होता तो पैर में ही गोली क्यों मारी जाती? दूसरी ओर, अब तक यूपी में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, उनमें कोर्ट ऑफ लॉ ने कभी नहीं कहा कि ये एनकाउंटर फर्जी हैं।
ये भी पढ़ें: Bahraich Encounter: आरोपियों के पैरों में लगी गोली, बहराइच एनकाउंटर का पहला Video आया सामने
पूर्व डीजीपी ने कहा- बहराइच हिंसा मामले में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है। थाने पर सभी चीजों का लेखा-जोखा होता है। हर त्योहार और रूट के बारे में पहले से ही तैयारी की जाती है। इसके बावजूद अगर किसी भी तरह की हिंसा होती है तो ये स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
संबंधित खबरें
हार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 hrs agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
5 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
6 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
7 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 days agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines