Who Is Badruddin Ajmal : इस बार लोकसभा के नतीजों ने सबको चौंका दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर बनकर सामने आए। ऐसे में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी। इस बीच AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में एनडीए की सरकार गिर जाएगी। वीडियो में देखते हैं कि बदरुद्दीन अजमल ने क्या कहा?
कौन हैं बदरुद्दीन अजमल?
बदरुद्दीन अजमल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने साल 2005 में इस पार्टी की स्थापना की थी। वे असम की धुबरी सीट से तीन बार सांसद और दो बार विधायक बने थे। साल 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन ने उन्हें 10 लाख वोटों के अंदर से हरा दिया। वे अक्सर अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढे़ं : ’घर से न निकलें मुसलमान’, बदरुद्दीन अजमल के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार
बदरुद्दीन अजमल ने क्या किया दावा?
बदरुद्दीन अजमल ने मीडिया से कहा कि मोदी सरकार ढाई साल में गिर जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने मुसलमानों को डराया, तभी कांग्रेस को वोट मिले। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने यह सरकार हार मान लेगी। नीतीश कुमार भी तैयार हैं। उनके सामने पीएम मोदी नहीं आएंगे।
यह भी पढे़ं : ‘मुसलमान क्राइम में नंबर-1 हैं’, AIUDF के प्रमुख अजमल अपने बयान पर कायम, बोले- यही हकीकत
राहुल गांधी की तारीफ की
उन्होंने आगे कहा कि ढाई साल के बाद होने वाले चुनाव को लेकर वे अभी से तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि कांग्रेस खत्म हो रही है और राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। उनके सलाहकार आएएसएस के लोग हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
22 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines