'मुसलमान क्राइम में नंबर-1 हैं', AIUDF के प्रमुख अजमल अपने बयान पर कायम, बोले- यही हकीकत

Muslims Number One in Crime AIUDF Chief Badruddin Ajmal Sticks to His Statement: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बयान पर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

AIUDF Chief Badruddin Ajmal, AIUDF Chief Badruddin Ajmal Statement, AIUDF Chief Badruddin Ajmal Statement on Muslims, Guwahati News
विज्ञापन

Muslims Number One in Crime AIUDF Chief Badruddin Ajmal Sticks to His Statement: कई वर्गों और समुदायों की आलोचना के बाद भी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल अपने रुख और बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों के बीच अपराध दर काफी ज्यादा है। इसलिए वे अधिकांश जेल में हैं। अपराधी मुस्लिम समुदाय से पाए जाते हैं। इस बयान पर बदरुद्दीन अजमल ने फिर से कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा था। उनके मुताबिक शिक्षा की कमी के कारण मुसलमानों में अपराध की प्रवृत्ति अधिक है। मुसलमान क्राइम में नंबर-1 हैं।

नेता विपक्ष ने दिया था ये बयान

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अतीत में कई मुसलमान अपने समुदाय के लोगों को धोखा देकर नेता बन गए हैं। उन्होंने मुसलमानों को शिक्षित करने के लिए कुछ नहीं किया। इसके विपरीत उन्होंने मुसलमानों को गुलाम बनाया और राजनीति की। इस बीच असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने कहा कि अगर बदरुद्दीन अजमल की पार्टी का कोई विधायक विधानसभा में ये शब्द उठाएगा तो हम इसका उचित जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि एआईयूडीएफ प्रमुख को विवादास्पद बातें कहने की आदत है। ये कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन

राजनीति से प्रेरित बताया बयान

गुवाहाटी हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हाफिज रशीद अहमद चौधरी ने पूछा कि बदरुद्दीन अजमल लंबे समय से सांसद हैं, लेकिन उन्होंने मुस्लिम समाज में सुधार के लिए अब तक क्या किया है? उनके मुताबिक अजमल के बयान से उन लोगों को फायदा हो रहा है जो हिंदुत्व की राजनीति कर रहे थे। चौधरी ने कहा, मेरा मानना है कि अजमल की विवादास्पद टिप्पणियों के पीछे एक राजनीतिक एजेंडा है।

कब और कहां दिया था बायन

बता दें कि पिछले हफ्ते असम के गोलपारा जिले के एक निजी कॉलेज में समारोह के दौरान अजमल ने कहा था कि लूट, डकैती, बलात्कार, लूट जैसे अपराध में हम सभी में नंबर 1 हैं। हम जेल जाने में भी नंबर 1 हैं। हमारे बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने के लिए समय नहीं मिलता है, लेकिन जुआ खेलने, दूसरों को धोखा देने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। ऐसी सभी गलत चीजों के लिए मुस्लिम हैं। एआईयूडीएफ नेता ने कहा कि लोग अब चांद पर जा रहे हैं, लेकिन हम (मुसलमान) जेल कैसे जाएं, इस पर पीएचडी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ