Who Is Badruddin Ajmal : इस बार लोकसभा के नतीजों ने सबको चौंका दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंग मेकर बनकर सामने आए। ऐसे में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी। इस बीच AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में एनडीए की सरकार गिर जाएगी। वीडियो में देखते हैं कि बदरुद्दीन अजमल ने क्या कहा?
बदरुद्दीन अजमल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने साल 2005 में इस पार्टी की स्थापना की थी। वे असम की धुबरी सीट से तीन बार सांसद और दो बार विधायक बने थे। साल 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन ने उन्हें 10 लाख वोटों के अंदर से हरा दिया। वे अक्सर अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
बदरुद्दीन अजमल ने क्या किया दावा?
बदरुद्दीन अजमल ने मीडिया से कहा कि मोदी सरकार ढाई साल में गिर जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने मुसलमानों को डराया, तभी कांग्रेस को वोट मिले। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने यह सरकार हार मान लेगी। नीतीश कुमार भी तैयार हैं। उनके सामने पीएम मोदी नहीं आएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ढाई साल के बाद होने वाले चुनाव को लेकर वे अभी से तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि कांग्रेस खत्म हो रही है और राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। उनके सलाहकार आएएसएस के लोग हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की।