Jasprit Bumrah

बुमराह का कमबैक डालेगा बॉलिंग अटैक में जान, अभिषेक बनेंगे AUS का काल! टी-20 में गदर मचाने को तैयार टीम इंडिया

Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल के मैदान पर खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वनडे में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Team India Playing 11: भले ही वनडे सीरीज टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई, लेकिन टी-20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वनडे का बदला सूर्या की युवा बिग्रेड फटाफट वाले फॉर्मेट में लेगी. एकदिवसीय सीरीज में आराम करने के बाद जसप्रीत बुमराह टीम में लौट आए हैं. कंगारू धरती पर बूम-बूम बुमराह एक बार फिर सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अभिषेक शर्मा की गजब की फॉर्म भारतीय टीम के लिए सोने पर सुहागा है. तिलक वर्मा ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. वहीं, संजू सैमसन और शिवम दुबे बीच के ओवरों में इनिंग संभालने में लगातार सफल रहे हैं. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. हालांकि, देखना यह दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किस पर भरोसा दिखाती है. बुमराह का साथ अर्शदीप देते हुए दिखाई दे सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ