---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AUS vs IND: पहले टी-20 पर मंडरा रहा बारिश का साया! कैनबरा में ना हो जाए मैच का मजा किरकिरा

AUS vs IND 1st T20 Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाना है. इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय जबरदस्त फॉर्म में है. अभिषेक शर्मा टीम के लिेए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

AUS vs IND 1st T20 Weather: वनडे सीरीज में मिली हार का हिसाब टीम इंडिया टी-20 में चुकता करने के लिए बेकरार है. टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होने जा रही है. पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम इस समय गजब की फॉर्म में है.

एशिया कप 2025 में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. बल्ले से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी अटैक में जसप्रीत बुमराह की वापसी से जान आएगी. कैनबरा में होने वाले पहले टी-20 पर बारिश का साया मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा?

कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मैच के वक्त बारिश होने की संभावना है, जो बार-बार खलल डाल सकती है. हालांकि, फैन्स के लिहाज से अच्छी बात यह है कि मैच के समय पर तेज बारिश होने के चांस बेहद कम हैं. यानी बारिश मैच में खलल तो डालेगी, पर मुकाबला बरसात के चलते धुल जाने या ओवर कम होने के चांस काफी कम हैं. मैदान पर शुरुआत से ही काले बादल छाए रहेंगे, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: AUS vs IND: कैसे टूटीं Shreyas Iyer की पसलियां? समझिए ‘जानलेवा’ कैच की पूरी कहानी!

---विज्ञापन---

कैसी खेलती है कैनबरा की पिच?

टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाना है. कैनबरा के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच में अच्छा उछाल देखने को मिलता है और इस ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेजी मानी जाती है. यह वजह है कि कैनबरा में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.

हालांकि, पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यानी कुल मिलाकर समझने वाली बात यह है कि पहले टी-20 में ही दोनों टीमों के बल्लेबाजों की तरफ से रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है.

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं आंकड़े?

कैनबरा में अब तक कुल 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम को 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, 9 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मैदान मारा है. यानी टॉस इस ग्राउंड पर कुछ खास रोल प्ले नहीं करता है. पहली पारी का औसतन स्कोर इस मैदान पर 150 रन रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 126 रन रहा है. साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर 20 ओवर में 195 रन लगाए थे, जो यहां का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

First published on: Oct 27, 2025 10:26 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola