हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए चमत्कारी उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Astro Remedies: राशि के अनुसार, कई उपायों को करने से लाभ मिल सकते हैं. जीवन में सफलता के लिए कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय के बारे में आप यहां जान सकते हैं. इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए कुंभ, मकर और तुला राशि के लोग ये उपाय करें. (Photo Credit - AI)

Astro Remedies: कार्तिक माह में मां लक्ष्मी की कृपा पाने और आर्थिक सफलता के लिए कई उपायों को करना चाहिए. राशि के अनुसार, उपाय करने से कई लाभ मिल सकते हैं. कार्तिक माह में आप पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए उपायों के बारे में जान सकते हैं. आप यहां कुंभ, मकर और तुला राशि के जातकों के लिए उपायों के बारे में जान सकते हैं. यहां बताए उपायों को करने से भगवान श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग कार्तिक महीने में पानी में काले तिल डालकर के स्नान करें. कुंभ राशि वाले रोजाना घर की पूर्व दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की प्रतिमा का शहद, गन्ने के रस, दही, दूध और जल से अभिषेक करें.

मकर राशि

मकर राशि वाले पानी में काले तिल डालकर स्नान करें. इसके साथ ही आप लोग घर की उत्तर दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों की माला चढ़ाएं. आप लोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को श्यामा तुलसी का भोग लगाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – 24 नवंबर से पहले कर लें गंगाजल वाला ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के लोगों को पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए. कार्तिक महीने में स्नान से जुड़े इस उपाय को कर सकते हैं. आप लोग घर की उत्तर पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं. तुला राशि वाले मां महालक्ष्मी और भगवान विष्णु को कमल के फूलों की माला अर्पित करें. मां महालक्ष्मी को रसगुल्ले चढ़ाएं. आप इन राशियों के उपाय के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola