Oman Cricket Team
विज्ञापन

एक ही सरनेम के 9 खिलाड़ी, Asian Games में दिखा गजब नजारा, ओमान की टीम ने किया सबको हैरान

Asian Games 2026 में ओमान की क्रिकेट टीम अपने पहले मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 41 रन से हार गई, लेकिन इस मुकाबले में एक अनोखी बात ने सबका ध्यान खींचा. ओमान की प्लेइंग 11 में एक ही सरनेम वाले 7 खिलाड़ी शामिल थे. इतना ही नहीं, ओमान के स्क्वॉड में इस सरनेम के कुल 9 खिलाड़ी मौजूद रहे.

Asian Games 2026, Oman Cricket Team: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के रोमांच के बीच ओमान की टीम ने एक अनोखी वजह से सबका ध्यान खींच लिया है. ओमान की क्रिकेट टीम अपने पहले मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 41 रन से हार गई, लेकिन इस मुकाबले में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. ओमान के स्क्वॉड में एक ही सरनेम वाले 9 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में इसी सरनेम के 7 खिलाड़ी मैदान पर उतरे. ओमान की टीम में ‘अल बलूशी’ सरनेम वाले खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है. स्क्वॉड में मोहम्मद अल बलूशी, शोएब अल बलूशी, जुबैर अल बलूशी, वहीद अल बलूशी, ईशा अल बलूशी, नवीद अल बलूशी, फरीश अल बलूशी, वसीम अल बलूशी और कुवैश अल बलूशी शामिल हैं.

एशियन गेम्स में ओमान के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को अपने पहले मुकाबले में हांगकांग चाइना के खिलाफ 41 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद ओमान के खाते में कोई अंक नहीं है और टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर है. ग्रुप में ओमान के अलावा हांगकांग और मलेशिया की टीमें हैं. ओमान का अगला मुकाबला मलेशिया से होना है, लेकिन बारिश के कारण मुकाबले पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मलेशिया और हांगकांग के खाते में 2-2 अंक हैं, जबकि ओमान के पास अभी कोई अंक नहीं है. हालांकि, ओमान के प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा इस समय ‘अल बलूशी’ सरनेम की हो रही है. क्रिकेट में एक ही टीम में इतने खिलाड़ियों का एक जैसा सरनेम देखकर सब हैरान हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ