Asian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
India vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा. दोनों टीमें 18 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. इससे पहले यहां जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला.
भारत-अफगानिस्तान के बीच होगा एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबला (PIC Credit - ANI)
Asian Games 2026, India vs Afghanistan Quarter-final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम सोमवार, 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत को बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है.
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोमों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला और इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला?
टीम इंडिया को क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रुप-A के दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ना था, जो कि अब तय हो गया. अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में खेले दो मुकाबलों में से एक जीत हासिल की और एक में हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब उसका मुकाबला भारत से होगा. भारत और अफगानिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 के दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार, 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस होगा. यह एक टी20 मुकाबला है और अगर पूरे 20-20 ओवर का मैच होता है तो मुकाबला दोपहर करीब 2 बजे तक खत्म हो जाएगा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
🚨 ASIAN GAMES QUARTER-FINAL:
– India vs Afghanistan – September 28th – 10 am – Live on Sony Sports & Sony Liv