Asian Games 2026, IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच हुआ. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 212 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 192 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 19 रनों से जीत दर्ज की. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीतने के बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है.
टीम इंडिया ने इन 3 खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद पोस्ट मैच शो में कहा, ‘अगर मुझे एक शब्द का इस्तेमाल करना हो, तो मैं कहूंगा कि बेहद खुश. जिस दिन से हम जापान पहुंचे, उस दिन से मूसलाधार बारिश हो रही थी और हम लगभग एक सप्ताह तक अभ्यास नहीं कर सके. लेकिन लड़कों ने जिस तरह खुद को तैयार किया और हम साथ-साथ ट्रेनिंग भी कर रहे थे. हमने शिकायत नहीं की, हमने कोई बहाना नहीं बनाया, तो यह अपने आप में एक चैंपियन टीम की निशानी थी.’
टीम के स्टार खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘जब आप फाइनल खेल रहे होते हैं, तो आप चाहते हैं कि हर एक खिलाड़ी आगे आए और अपना योगदान दे और आज हमने यही देखा. अभिषेक ने हमें वह शुरुआत दी और फिर तिलक ने पारी का अंत किया. गेंदबाजी में वॉशिंगटन ने वह जिम्मेदारी संभाली, अक्षर हर समय अपने अंदाज में रहे और बुमराह के बारे में हम जानते ही हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के ये 5 खिलाड़ी हैं हीरो, दुबे फाइनल में करते हैं रनों की बारिश
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
10 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
19 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
21 hrs agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
1 day agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoबेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines