
Asia Cup 2025: 2 जगह खाली…दावेदार 4! टीम इंडिया में विकेटकीपर के सिलेक्शन पर फंसा पेंच
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर अभी तक टीम इंडिया का स्क्वाड सामने नहीं आया है। हालांकि टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है उसकी लगातार चर्चा हो रही है। कई पूर्व दिग्गज भी टूर्नामेंट को लेकर अपने-अपने हिसाब से टीम चुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई 19 या 20 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है। वहीं अब विकेटकीपर को लेकर पेंच फंसता जा रहा है, क्योंकि टीम के स्क्वाड में 2 विकेटकीपर की जगह है और उसके लिए 4 दावेदार सामने आ रहे हैं। जिसमें संजू सैमसन का नाम सबसे आगे हैं।
संजू विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सेलेक्टर्स की पहली पसंद हो सकते हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर अब जितेश शर्मा का नाम सामने आ रहा है। आईपीएल 2025 में जितेश ने आरसीबी के लिए कमाल की विकेटकीपिंग के साथ-साथ शानदार फीनिशर की भूमिका भी निभाई थी। तीसरे दावेदार ध्रुव जुरेल हैं जिनको इंग्लैंड सीरीज में भी विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था। इसके अलावा चौथा दावेदार ईशान किशन को माना जा रहा है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.