IND vs PAK

Asia Cup 2025: क्या बदल गया भारत-पाकिस्तान का ग्रुप? टूर्नामेंट से पहले तस्वीर ने सबको चौंकाया! 

Asia Cup 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं। टूर्नामेंट के 4 दिन पहले सोनी स्पोर्ट्स की एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया। जिसके कारण भारत-पाकिस्तान का ग्रुप बदलने की खबरें आ रही हैं।

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब मात्र 4 दिनों का ही समय बचा हुआ है। इस टूर्नामेंट पर सभी की नजरें सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के कारण ही टिकी हुई हैं। एसीसी एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं। टूर्नामेंट के 4 दिन पहले सोनी स्पोर्ट्स की एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया। जिसके कारण भारत-पाकिस्तान का ग्रुप बदलने की खबरें आ रही हैं। 

विज्ञापन

क्या सच में बदल गया भारत-पाकिस्तान का ग्रुप 

टूर्नामेंट शुरू होने के 4 दिन पहले सोनी स्पोर्ट्स ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने दोनों को ग्रुप बी का हिस्सा बता दिया। वहीं जब एसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया था। उस समय उन्होंने दोनों को यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए का हिस्सा बताया था। सोनी के इस पोस्ट के कारण ग्रुप बदलने की खबरें चलने लगी। हालांकि सोनी ने ये पोस्ट गलती से किया था। बाद में उन्होंने पुरानो पोस्ट हटाकर नई तस्वीर डाली। जिसमें उन्होंने दोनों को ग्रुप ए का हिस्सा बताया। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ