IND vs UAE: कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया अपनी गेंदबाजी में क्या किया है बदलाव?

IND vs UAE: यूएई के खिलाफ कुलदीप यादव को आखिरकार खेलने का मौका मिला। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अवॉर्ड जीतने के बाद कुलदीप यादव ने मैनेजमेंट के एक सदस्य को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

IND vs UAE: लंबे समय से कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पा  रहा था। पूरे इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप बेंच पर ही बैठे नजर आए। एसीसी एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव का वो इंतजार खत्म हो गया। यूएई के खिलाफ उन्हें आखिरकार खेलने का मौका मिला। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अवॉर्ड जीतने के बाद कुलदीप यादव ने मैनेजमेंट के एक सदस्य को अपनी सफलता का श्रेय दिया।  

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज 

भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कुलदीप यादव को गेंदबाजी देने में समय नहीं लिया। पावर प्ले खत्म होते ही कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, ‘ट्रेनर एड्रियन का शुक्रिया। मैं अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर भी काम कर रहा था, सब कुछ बिल्कुल सही चल रहा है। मैंने सही लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश की और यह बहुत मायने रखता है, बल्लेबाजों की कोशिश को समझना। आज भी, अगली गेंद पर बल्लेबाज क्या करेंगे, इस पर प्रतिक्रिया दे रहा हूँ।’  

विज्ञापन

अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं कुलदीप 

भले ही कुलदीप यादव को खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन वो टीम का हिस्सा जरूर रहे हैं। जिसके कारण ही वो स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन के साथ बहुत काम करते हुए नजर आए हैं। कुलदीप अब पहले से बहुत ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। जिसके कारण ही उन्हें अब और मौके भी मिल सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अगर वो एक बार और कमाल का प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग 11 में पक्की हो जाएगी। फिलहाल वो मुख्य स्पिनर बनने की रेस में वरुण चक्रवर्ती से पीछे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ