Asia Cup 2025 IND vs PAK: पाकिस्तान के ये 6 'हीरो', कहीं टीम इंडिया को न कर दें 'जीरो'

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान के 6 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा, जिन्होंने पहले मैच में पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

IND vs PAK Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का इंतजार दुनियाभर के करोड़ों फैंस को रहता है। वहीं दोनों टीमों ने एशिया कप 2025 का जीत के साथ शानदार आगाज किया है। पाकिस्तान ने बीते दिन अपना टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ओमान के साथ खेला था। इस मैच को सलमान आगा की अगुवाई वाली पाक टीम ने 93 रनों से जीत लिया था।

पाकिस्तान के 6 खिलाड़ी ओमान के खिलाफ उनकी जीत के हीरो रहे, जो अब टीम इंडिया के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों में फखर जमां से लेकर शाहीन अफरीदी और सैम अयूब जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। फखर जमां का बल्ला भी टीम इंडिया के खिलाफ खूब चलता है। ऐसे में अब टीम इंडिया को इन पाकिस्तानियों से सावधान रहना होगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ