Asia Cup 2025 IND vs PAK: कैसी होगी टीम इंडिया की Playing 11? मैच विनर का कट सकता है पत्ता

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है।

IND vs PAK Asia Cup 2025

IND vs PAK Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कल यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच खेला है और दोनों टीमों ने टीमों को अपने-अपने मैच में जीत मिली थी। यूएई के खिलाफ भारतीय टीम 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है?

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह की होगी वापसी!

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया 3 स्पिन और 1 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी थी। 3 स्पिनर्स में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे, वहीं मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। जिसके चलते अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है। जिसके चलते किसी एक खिलाड़ी का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

यूएई के खिलाफ कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। ऐसे में कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना मुश्किल है। अब बड़ा सवाल ये है कि वरुण चक्रवर्ती या अक्षर पटेल में से किसका प्लेइंग इलेवन से पत्ता कटेगा?

विज्ञापन

अक्षर पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव उनको बाहर नहीं बैठाना चाहेंगे, जिसके चलते वरुण चक्रवर्ती को पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम मैनेजमेंट का फोकस ज्यादातर टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गहराई देखने पर होता है, ऐसे में कभी-कभी अच्छे गेंदबाज को भी बाहर बैठना पड़ जाता है।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ