IND vs WI: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तहलका मचाने वाला गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर 

IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. दौरा शुरू होने के कुछ दिनों पहले वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का मैच विनर गेंदबाज इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गया है. टीम ने अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी अब पहले से ज्यादा कमजोर नजर आ रही है.

Shamar Joseph

Shamar Joseph

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दौरे पर आने से पहले ही वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार गेंदबाज शमर जोसेफ इंजरी के कारण अब भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं नहींं रहेंगे. चयनकर्ताओं ने शमर के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम के खिलाफ ये खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर सकता था, लेकिन उनकी इंजरी से इंडियन टीम को बड़ी राहत मिली होगी. 

विज्ञापन

शमर जोसेफ हुए सीरीज से बाहर 

वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने टेस्ट क्रिकेट में 11 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 51 विकेट अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच से ही जोसेफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी इंजरी से टीम को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले एक बार उनका दोबारा फिटनेस टेस्ट होगा. जोसेफ की जगह अब 22 साल के युवा ऑलराउंडर जोहान लेन को टीम में मौका मिला है. 

विज्ञापन

लेन ने अभी तक कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में वो भारत के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेल सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में लेन ने 19 मैचों में 66 विकेट अपने नाम किया है. लेन ने अपने करियर में कुल 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है. वेस्टइंडीज की टीम जल्द ही भारत आने वाला है. सीरीज का पहला मुकाबला 2 से 6 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 10 से 14 अक्टूबर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा. 

विज्ञापन

यहां पर देखें वेस्टइंडीज की नई टीम

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, जोहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ