हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा तगड़ा वार, पाकिस्तान आजमाएगा अपने 5 बड़े हथियार 

IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 अब अपने अंतिम स्टेज में है. दोनों फाइनलिस्ट टीम का नाम भी साफ हो गया है. 28 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें दोबारा टकराने वाली है. जहां पर पाकिस्तान की टीम पहले मिल चुकी 2 हार के बाद वापसी करने की तैयारी कर रही होगी. भारत को पाकिस्तान के 5 स्टार खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा.

विज्ञापन
IND vs PAK Final Match

Asia Cup 2025, IND vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ 11 रनों की जीत के बाद पाकिस्तान की टीम ने एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. जहां पर उनका सामना 28 सितंबर को टीम इंडिया से होगा. इसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2 बार हराया है, ऐसे में पाकिस्तान की टीम फिलहाल ज्यादा दबाव में नजर आ रही होगी. हालांकि उसके बाद भी टीम इंडिया को संभल कर खेलना होगा और पाकिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों के लिए अच्छी तैयारी करनी होगी. 

पाकिस्तान के ये 5 खिलाड़ी करना चाहेंगे पलटवार 

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों के खिलाफ मजबूत प्लान बनाना होगा. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो उसी फॉर्म को दोहराना चाहेंगे. इसके अलावा फखर जमान का भी फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है. जमान के पास भी मैच बदलने की क्षमता है. गेंदबाजी में सैम अयूब और हरिस रऊफ ने भी अब तक अच्छा किया है. ऐसे में इन दोनों के खिलाफ संभाल कर बल्लेबाजी करनी होगी. शाहीन शाह अफरीदी को भी हल्के में नहीं लेना होगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के खिलाफ मैच को लेकर बोले पाकिस्तान के हेड कोच, पाक के प्लान का किया खुलासा 

विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने शाहरुख खान-रणवीर सिंह समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा, टेस्ट से संन्यास के बाद भी इस मामले में बने नंबर 1

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola