हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Amit Shah ने ऐसा क्या कहा जो भड़का Bangladesh? भारत सरकार को दी सलाह

Video: गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक रैली में बयान दिया था। जिसपर मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भड़क गई है। उनके बयान पर बांग्लादेश ने भारत सरकार को एक सलाह दे डाली है।

विज्ञापन
Amit Shah

Video: बोकारो में एक चुनावी रैली हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। शाह ने अपने संबोधन में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालने की भी बात कही। गृह मंत्री के इन्हीं बयानों पर मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने विरोध जताया है।

चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं, और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए समृद्ध आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले वक्त में घुसपैठिए बहुमत में होंगे, जिन्हें कांग्रेस और हेमंत सोरेन की सरकार रोक नहीं सकेगी।

ये भी पढ़ें: Video: पीएम मोदी ने क्यों की ग्लोबल एक्शन की मांग, किसे बताया खतरा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola