Amir Jangoo Made History: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट पर 626 रन बनाकर पारी को डिक्लेयर कर दिया. वेस्टइंडीज ने एक समय पर 168 रन 5 विकेट गंवा दिए थी. लग रहा था कि श्रीलंका की टीम मैच पर आसानी से पकड़ बना लेगी. हालांकि, आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज के बीच शानदार साझेदारी हुई. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे जंगू ने 233 रन की शानदार पारी खेली. इसी के साथ वो ब्रायन लारा और क्रिस गेल के बाद श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए.
वेस्टइंडीज ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड
रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने छठे विकेट के लिए 401 रनों की साझेदारी की. यह टेस्ट इतिहास में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2016 में छठे विकेट के लिए 399 रन की साझेदारी की थी. अब चेज और जंगू ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बता दें कि रोस्टन चेज भी दोहरे शतक के करीब थे लेकिन 194 रन बनाकर आउट हो गए, वरना दोनों मिलकर कई और रिकॉर्ड तोड़ सकते थे.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
6 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines