Donald Trump, DC's most notorious criminal, Trump guilty, Trump 34 crimes, US capital, Washington DC crime, Trump statement on c
विज्ञापन

Video: शख्स ने पूछा DC का सबसे खतरनाक अपराधी कौन? Grok ने खोल दी डोनाल्ड ट्रंप की कुंडली

Video: डोनाल्ड ट्रंप का नाम इन दिनों ज्यादातर लोगों के जबान पर है। जब से उन्होंने टैरिफ का ऐलान किया है, तभी से वह चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनकी चर्चा Grok (AI चैटबॉट) ने की है। दरअसल, एक शख्स ने अपराधी के बारे में पूछा तो चैटबॉट ने ट्रंप की जानकारी शेयर कर दी।

Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने बयानों और टैरिफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दुनिया में शांति की बात करने वाले ट्रंप को Grok ने एक कुख्यात अपराधी बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने ग्रोक से सवाल किया कि सी का सबसे कुख्यात अपराधी कौन है? इस चैटबॉट ने किसी अन्य अपराधी के बारे में जानकारी देने के बजाय राष्ट्रपति ट्रंप का नाम ही बता दिया। उसने ये भी बताया कि उन पर करीब 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए वे DC के सबसे कुख्यात अपराधी हैं।

बता दें कि एक यूजर ने ग्रोक से अमेरिकी राजधानी में अपराध के हालात के बारे में सवाल किया। इसके बाद ही उसने ट्रंप का नाम लिया। फिलहाल ट्रंप भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। इसको लेकर कई देशों के बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ट्रंप के भारत के साथ सख्ती करने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ