SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका को मिली बड़ी जीत, अफगानिस्तान-भारत की टीम में है डर का माहौल 

SL vs BAN: लिटन दास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 139 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 15वें ओवर में मुकाबला 6 विकेट के रहते ही खत्म कर दिया।

SL vs BAN Asia Cup 2025

SL vs BAN Asia Cup 2025

SL vs BAN: एसीसी एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने थी। जहां पर श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। लिटन दास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 139 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 15वें ओवर में मुकाबला 6 विकेट के रहते ही खत्म कर दिया। श्रीलंका की एकतरफा जीत ने अब अफगानिस्तान और टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

श्रीलंका ने दर्ज की बड़ी जीत 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए कप्तान लिटन दास ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में जाकेर अली ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। वहीं उनके साथ शमीम हुसैन ने भी 42 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम 139 रन बनाने में सफल हुई। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट अपने नाम किया।  

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 50 रनों की पारी खेली। वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कामिल मिशारा ने भी नाबाद 46 रनों की पारी खेली।

जिसके कारण ही श्रीलंका ने बेहद आसानी से 15वें ओवर में ही सिर्फ 4 विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन ने 2 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

भारत और अफगानिस्तान में डर का माहौल 

चरिथ असलंका की टीम ने सही समय पर कमबैक कर लिया। पिछली बार जब यूएई में एशिया कप 2022 में खेला गया था। उस समय श्रीलंका की टीम ने ट्रॉफी उठाई थी। साल 2022 में भी एशिया कप टी20 फॉर्मेट में ही खेला गया था। ऐसे में श्रीलंका की टीम का फॉर्म में लौटना खिताब की दावेदार भारत और अफगानिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ा देगा। श्रीलंका की इस टीम में दोनों को ही हराने का दम खम नजर आता है। ऐसे में अब राशिद खान और सूर्यकुमार यादव की टीम को ट्रॉफी जीतने के लिए और बेहतर खेलना होगा। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ