हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: भारत की जीत के हीरो बने ये 5 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका को इस तरह हराया

 India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच धर्मशाला में खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और जीत के असली हीरो भी बने.

विज्ञापन
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरा टी-20

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 117 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस मैच में भारत की ओर से 5 भारतीय सितारों ने शानदार खेल दिखाया. बैटिंग में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छा खेल दिखाया.

अभिषेक ने 35 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने शानदार खेल दिखाया. इन खिलाड़ियों ने 2-2 विकेट चटकाए और भारत की जीत में अहम रोल अदा किया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- न हैंडशेक किया, न नजरें मिलाईं, U19 Asia Cup में भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच फिर दिखी टेंशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola