
अपने वादे से मुकरा पाकिस्तान! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा फैसला सुनाने को तैयार
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बदलने वाला है। पीसीबी अपने नए कोच का ऐलान जल्द कर सकती है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम किया। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को हराया और बड़ा कीर्तिमान रच दिया। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कोच गैरी कर्स्टन ने इस्तीफा दे दिया था।
तब पीसीबी ने रेड बॉल के कोच जेसन गिलेस्पी को व्हाइट बॉल के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी थी। ईएसपीएन के मुताबिक तब पाकिस्तान ने गिलेस्पी को तीनों ही फॉर्मेट की कोचिंग संभालने की बात कही थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि गिलेस्पी को हेड कोच पद से हटाया जा रहा है। उनकी जगह पर आकिब जावेद को जिम्मेदारी दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: