
क्या IPL 2025 में आएगा नया नियम? दोगुना हो जाएगा रोमांच, 8 मैच गंवाने के बाद भी मिलेगा प्लेऑफ का टिकट!
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Aakash Chopra IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का शेड्यूल सामने आ चुका है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की भिड़ंत आरसीबी के साथ होनी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। शेड्यूल की घोषणा के साथ ही भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस सीजन के रोमांच को दोगुना करने के लिए एक बेहतरीन सुझाव बीसीसीआई के सामने रखा है।
आकाश ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए सुझाव दिया है कि आगामी सीजन में बोनस पॉइंट की व्यवस्था की जानी चाहिए। कहने का मतलब यह है कि अगर कोई टीम बड़े अंतर या फिर कम ओवरों में लक्ष्य को चेज कर लेती है, तो उन्हें 2 पॉइंट के साथ बोनस पॉइंट भी मिलना चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल आकाश के इस सुझाव पर विचार करती है या फिर नहीं। पूर्व क्रिकेटर द्वारा सुझाए गए नियम को अगर लागू किया जाता है, तो सीजन में 8 मैच हारने वाली टीम भी बोनस पॉइंट के दम पर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर पाएगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.